फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरी मिर्च लदा पिकअप सड़क पर पलटा

विज्ञापन
सिकरारा चौराहे पर पलटा मिर्च लदी पिकअप भार वहन। पाठक
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज से आजमगढ़ जा रहा मिर्च लदा पिकअप सिकरारा चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप में प्लास्टिक की बोरियों में लदी हरी मिर्च सड़क पर बिखर गई। घटना के कारण इस मार्ग पर लगभग 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रयागराज से आजमगढ़ जा रहा मिर्च लदा वाहन पलटने की सूचना पर पीआरवी टीम व सिकरारा पुलिस मौके पहुंची।
यातायात को सामान्य कराने के साथ-ही-साथ सड़क पर बिखरी मिर्च को जन सहयोग से दूसरे वाहन में लदवाकर गंतव्य को भिजवाया गया। सड़क पर पलटे वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन मालिक को फोन पर सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें