फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उमस भरी धूप में बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखे। उमस भरी गर्मी के कारण बाजार की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निलक रहे हैं। तेज धूप के कारण लोग सड़कों पर छांव की तलाश करते देखे गए। शाम पांच बजे के बाद धूप कम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टर भी लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव करने की नसीहत दे रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो दोपहर 12 से शाम तीन बजे के बीच बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। दिन में लू भरी हवा चलने से लोग घरों में दुबके रहे, जो लोग बाहर भी निकले तो मुंह को गमछा से बांध कर ही बाहर निकले। शहर से लेकर गांव के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जैसै-जैसे दिन चढ़ता गया उमस बढ़ती गई। शाम पांच बजे के बाद धूप कम हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और जरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकले। गर्मी के चलते शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, चहारसू, लाइन बाजार, पालिटेक्निक चौराहा, रोडवेज बसे स्टेशन आदि स्थानों पर लोग छांव तलाशते रहे।
एसीएमओ डॉ. राजीव यादव ने कहा कि तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर सिर को रूमाल से ढक कर ही निकलें। खाली पेट नहीं निकलें, धूप से आने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। शरीर को पूरी तरह से ढंक कर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें