फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: डिलीवरी के लिए किया ऑपरेशन, बिगड़ गई हालत, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 16 Apr 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर के एक प्राईवेट अस्पताल में प्रसव के लिए महिला का ऑपरेशन किया गया। उसके कुछ ही देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिवार के लोग लेकर प्रयागराज भागे, लेकिन तब तक जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका पूजा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगराबादशाहपुर नगर के एक प्राईवेट अस्पताल में प्रसव के लिए महिला का ऑपरेशन किया गया। उसके कुछ ही देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिवार के लोग लेकर प्रयागराज भागे, लेकिन तब तक जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। वापस लौटे परिजनों ने मुंगराबादशाहपुर थाने के सामने खूब हंगामा किया। अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाया तब मामला शांत हुआ। परिजनों ने थाने में अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह जंघई रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में प्रसव पीड़िता पूजा सिंह (25) पत्नी वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी नारायणपुर खुर्द खोजेमऊ फतनपुर प्रतापगढ़ को भर्ती कराया गया। वहां शाम को 6 बजे आपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद जज्जा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। डाक्टर द्वारा पीड़िता को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। परिजन एम्बुलेंस से प्रयागराज लेकर पहुंचे जब तक पूजा को अस्पताल मे भर्ती कराया जाता तब तक मौत हो चुकी थी। परिजन भारी संख्या मे थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पूजा सिंह के ससुर बृज कुमार सिंह ने डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि मृतका के ससुर ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें