जौनपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल मरीज बढ़ गए हैं। वार्ड में ज्यादा तर बेड भर गए हैं। अस्पताल में वायरल बुखार, सांस के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 1117 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी बेड भर गए हैं।
अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है। ओपीडी से लेकर वार्ड तक जगह नहीं है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए 185 बेड हैं। बर्न वार्ड और डेंगू वार्ड को छोड़ दिया जाए तो करीब 150 बेड पर भर्ती कर मरीजों का इलाज किया जाता है। इस समय लगभग सभी बेड भरे हुए हैं। दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ा है तो रात में मौसम ठंडा होने से बुखार और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में तक 90 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर इंडोर, मेडिकल वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। वार्ड में मरीजों की संख्या पहले से अधिक पहुंच गई है। वार्ड में अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया से पीड़ित हैं।
-
दवा काउंटर पर लग रही लाइन
जिला अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइन डेढ़ बजे तक लगी रही। वहीं दवा काउंटर पर भी लाइन लगी रही। निजी क्लिनीकों पर भी भीड़ बढ़ी है। मरीज पहुंच रहे है। जिससे इन दिनों निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ दिया दे रही है।
मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी के साथ ही वार्ड में भी मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल के सभी बेड लगभग भर गए हैं।-डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल
मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पताल के सभी बेड लगभग भर गए हैं।-डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल