फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर से भी देख सकेंगे मरीजों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोविड-19 के एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की देखभाल में लापरवाही की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सभी एल-2 अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। वहां की हर गतिविधि बाहर की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। यहीं से परिजन अपने मरीज का हाल देख सकेंगे। डॉक्टर-कर्मचारियों की लापरवाही पर भी निगरानी रखी जाएगी। डीएम के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले चार से पांच दिनों के भीतर तीनों अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एल-2 अस्पतालों में दवा-उपचार में लापरवाही की आए दिन शिकायतें हो रही थीं। कई बार मरीजों ने खुद अस्पताल की दुर्व्यवस्था की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अस्पताल के कोविड वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। कोविड वार्ड में पहले से भी कुछ कैमरे लगे हैं, लेकिन उसका डिस्प्ले सिर्फ चिकित्सा अधीक्षक के चैंबर में लगा है। अब कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उसका डिस्प्ले अस्पताल के किसी ऐसे स्थान पर लगेगा, जहां से तीमारदार भी अपने मरीजों का हाल देख सकेंगे। जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर औैर सीएचसी रेहटी जलालपुर स्थित एल-2 अस्पताल में कुल 70 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तीमारदारों के लिए जहां डिस्प्ले लगेगा, वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ताकि अस्पताल प्रशासन तीमारदारों पर भी नजर रख सकेगा। अस्पताल के मुख्य गेट और परिसर भी सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कोविड वार्ड में पहले से ही कुछ सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन कैमरों का डिस्प्ले सिर्फ अधीक्षक के चैंबर में लगा था। अब कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उसका डिस्प्ले अस्पताल में किसी ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा जहां से तीमारदार भी अपने मरीजों का हाल देख सकेंगे। कैमरा लगाने की शुरुआत जिला अस्पताल के एल-2 अस्पताल से कर दी गई है।
----
महिला और एमरजेंसी वार्ड में भी लगाए जाएंगे कैमरे
कोविड वार्ड के अलावा जिला अस्पताल के मुख्य गेट, गैलरी, एमरजेंसी वार्ड और महिला अस्पताल के वार्डों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में पहले से ही 16 कैमरे लगे हैं और अब अलग-अलग स्थानों पर करीब 32 नए कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

----
कोविड वार्डों पर 24 घंटे नजर रख सकेंगे डीएम
जौनपुर। कोविड वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगने के साथ ही जिलाधिकारी अब कहीं से भी कोविड वार्ड का हाल देख सकेंगे। इसके लिए एप के माध्यम से वह किसी भी कोविड वार्ड के किसी भी कैमरे को अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे। इस व्यवस्था से न सिर्फ अस्पताल की सुविधाएं पारदर्शी होंगी, बल्कि मरीजों के लिए सुविधाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें