जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात में वह गश्त पर थे, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शाही किला तिराहे के पास से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की गईं। उसने अपना नाम मो. इरफान उर्फ मोनू निवासी मंडी नसीब खां बताया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।