फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी तोड़ प्यास बुझाने जंघई स्टेशन पर उतरे यात्री, स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत से श्रमिकों को लेकर जौनपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे तक जंघई स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन से उतरने की पाबंदी होने के बाद भी प्यास से ब्याकुल यात्री स्टेशन पर उतर गए। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाया।
विज्ञापन

सूरत से श्रमिको को लेकर जौनपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर डेढ बजे जंघई पहुंची। ट्रेन को बिना कहीं रुके सीधे जौनपुर पहुंचना था। जौनपुर जंक्शन पर ट्रैक खाली न होने से ट्रेन को जंघई स्टेशन पर रोकना पड़ा। यहां ट्रेन रुकते ही रेल प्रशासन की ओर से अनाउंस किया गया कि किसी यात्री को गाड़ी से नीचे नहीं उतरना है। इसके बाद भी प्यास से व्याकुल सैकड़ों यात्री स्टेशन पर पानी के लिए उतर गए।
आरपीएफ व जीआरपी के जवान ट्रेन मे बैठने के लिए कहते रहे पर यात्री नहीं मान रहे थे। कई यात्रियों ने रास्ते में पानी और खाना नहीं मिलने की शिकायत की। एक महिला यात्री ने बताया कि इटारसी में एक बोतल पानी व खाना का पैकेट दूर से फेंक कर दिया गया, वह भी किसी को मिला किसी को नहीं मिला। ट्रेन को यहां से रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें