फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे युवक की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव निवासी युवक की मुंबई से लौटते समय मध्य प्रदेश के भोपाल के पास मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सवंशा गांव निवासी रमापति मिश्रा के पुत्र शैलेश मिश्रा 40 मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कंपनी बंद हो गई। धीरे धीरे परेशानी बढ़ती गई तो शैलेश अपने चाचा सभाजीत और छोटे भाई दिनेश के साथ ट्रक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। ट्रक भोपाल के पास पहुंचा था तभी शैलेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ में आ रहे परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। वह दो बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें