फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर राहगीर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास रविवार को अनियंत्रित कार पलट गई। कार की चपेट में आए एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बेलवार बाजार के पास रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे लेवा सर्वेमऊ निवासी राम शिरोमणि बिंद (55) पैदल ही बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से भुइंधरा गांव निवासी चालक राजेश तिवारी (42) की कार अनियंत्रित हो गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में राम शिरोमणि बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें