फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पार्किंग, लग रहा जाम

Wed, 21 Jun 2017 12:29 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
सड़क को ही बना दिया गया है वाहन स्टैंड। पटरी पर लगे दोपहिया वाहन। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
व्यस्तम जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक की सड़क पार्किंग में तब्दील हो गई है। इसके चलते यहां जाम लगना रोजाना की बात है। जबकि पुलिस प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी लापरवाही चरम पर है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन जाम के झाम को झेलने को मजबूर हैं। खास तौर से इन दिनों चिलचिलाती धूप और उमस में इस जाम में फंसे लोग प्रशासनिक कार्यप्रणाली को कोसते नहीं थकते।
विज्ञापन


शहर का सबसे वीआईपी इलाका जेसीज चौराहा-ओलंदगंज मार्ग है। यहां सड़क की दोनों पटरियाें पर बैंक, दुकाने तो लोगों ने बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इनके अतिक्रमण की वजह से लोग सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे जाम में फंसकर लोगों को जूझना पड़ता है।
हमेशा व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर जाम के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। लाख कोशिश के बाद भी पुलिस जाम से लोगों को मुक्ति नहीं दिला पा रही। रही बात पुलिस की कार्यप्रणाली की तो वह बस वाहनों का चालान भर करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन


वाहनों को उठाने की हिम्मत न तो कोतवाली पुलिस में है और न ही लाइनबाजार थाने की पुलिस को। नतीजतन यह पार्किंग लगातार पुलिस की लापरवाही की चलते बढ़ती ही जा रही है।

ऐसे में चर्चा यह भी है कि जहां सड़क पर वाहन खड़ा होते हैं वहां के दुकानदारों से पुलिस की अच्छी सेटिंंग है। वहीं देखा जाए तो कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट पर टेंपों वालों का जमावड़ा है। यह जगह टैंपो स्टैंड में तब्दील हो चुकी है।  यहां भी पुलिस और ट्रेफिक सिपाही टेंपों वालों के आगे बेबस दिखाई पड़ते हैं।

ओलंदगंज में गुरूद्वारे के पास बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा किया जा रहा है जो जाम का सबब बन रहा है। सिविल लाइन में एसबीआई बैंक और ओलंदगंज चौराहे के पास भी कमोवेश यही स्थिति है। जिससे लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं और पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बेफिक्र है। नतीजतन, अतिक्रमण और जाम का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें