जौनपुर में जीते प्रत्याशी के प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार की जिले के सभी 21 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इसे लेकर मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। स्ट्रांग रूम से मपेटिकाओं को निकालकर क्रमबद्ध ढंग से तय गणना टेबल पर पहुंचाया गया। मतपेटी की सील तोड़कर पहले मतपत्र निकाले गए और फिर अलग-अलग पदों के बंडल बनाए। प्रत्याशियों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई हुई और फिर 50-50 के बंडल बनाकर वोटों की गिनती की गई। दोपहर तक जिले की कई सीटों के परिणाम आ चुके थे। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों व विजेता प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोंधी शाहगंज ब्लाॅक से पहला परिणाम ग्राम सभा जमदनीपुर का आया। यहां से रेनू देवी 149 मत पाकर निर्वाचित हुईं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कमला देवी को 146 मत मिले। रेनू देवी ने महज तीन वोटों के अंतर से विजयी रहीं। बरसठी के ग्राम पंचायत दियांवा में सर्वेश शुक्ल को 181 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी जिलेदार को 101, श्रीराम को 64 वोट मिले। दस मत अवैध घोषित किए गए। इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुसा में 309 मिथिलेश पांडेय और 151 वोट कैलाश दुबे को मिला। मछलीशहर के ग्राम पंचायत किशुनदासपुर के शिवकुमार 159 मत पाकर विजई घोषित हुए। दूसरे नंबर राजेंद्र यादव को 141 मत मिला।