खेतासराय ब्लाक प्रांगण में मत पेटिकाओं की मरम्मत करते के कारीगर। संवाद
खेतासराय। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में रखी मत पेटिकाओं की मरम्मत, रंगाई-पोताई और रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुराने, क्षतिग्रस्त और जंग लगी मतपेटियों को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही मतदान सामग्री का भी परीक्षण किया जा रहा है। जिन मत पेटिकाओं में खराबी पाई जा रही है, उनकी मरम्मत कर पुनः उपयोग में लाने योग्य बनाया जा रहा है। ज्यादा खराब मत पेटिकाओं को बदलने की योजना भी बनाई गई है। मत पेटिकाओं पर नंबरिंग, सीलिंग, ताले की जांच और पेंटिंग कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं।