फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पान दरीबा चुंगी घाट पर मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन


प्रेमराजपुर निवासी राकेश कुमार मौर्य (36) पान दरीबा चुंगी घाट पर सड़क किनारे बालू और सीमेंट का मसाला बना रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग राकेश को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर खड़ी कर भाग गया। राकेश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी विधु का इसी नवंबर महीने में ही 10 तारीख को पीजीआई में ऑपरेशन होना था। प्रभारी निरीक्षक वीएन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया। मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें