फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक अब एप पर लगाएंगे हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत भवन पर पंचायत सहायकों के न बैठने की शिकायत को लेकर जिले में नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें अब पंचायत सहायकों को अपनी उपस्थित ई-अटेडेंस एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कराएंगे। इससे मनमानी पर रोक लगेगी। इसके लिए, पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत भवनों पर तैनात किए गए पंचायत सहायकों के लिए ई-अटेंडेंस एप पर हाजिरी दर्ज कराने के लिए सुबह 10 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। नए प्रावधान से पंचायत सहायकों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों को लोगों को आय, जात, निवास आदि का प्रमाणपत्र बनाने के लिए तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को आए दिन शिकायतें मिल रही थीं कि पंचायत सहायक तैनाती के बाद पंचायत भवनों में समय से बैठ नहीं रहे हैं। इससे पंचायत भवन पर पहुंचने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्हें मानदेय समय पर दिया जा रहा है। इस शिकायत पर गंभीर हुए पंचायती राज विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसमें पंचायत सहायकों को हाजिरी दर्ज कराने के लिए ई अटेंडेंस एप डाउनलोड कराया गया है। इसके माध्यम से पंचायत सहायकों को अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करानी होगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों का मानदेय काटने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
वर्जन
सभी पंचायत सहायकों को ई अटेडेंस एप पर हाजिरी दर्ज कराने के लिए आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपस्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। सभी पंचायत सहायक समय से भवन में उपस्थित होकर जनता को सुविधाएं मुहैया कराएं। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें