नेवढि़या। क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी सोमारू पटेल की एक वर्षीय नातिन शिवांगी की मंगलवार की सुबह मैजिक से दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व मैजिक को थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी सोमारू पटेल की पुत्री सरोज लगभग दो महीने पूर्व एक वर्षीय पुत्री शिवांगी को लेकर अपने मायके आई थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शिवांगी खेलते-खेलते घर के सामने सड़क पर पहुंच गई। उसी समय टेंट का सामान लेकर एक मैजिक जा रही थी। जिसके चपेट में बच्ची आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष नेवढि़या विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।