फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऑटो और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, रिश्तेदार के घर शोक व्यक्त करने जा रहे वृद्ध की मौत; कई घायल

Tue, 26 Mar 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद बाजार के पास सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो व ई-रिक्शा में भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। जिससे एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।  
विज्ञापन
दलसिंगार बिंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद बाजार के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला  
सुइथाकलां (घमहा का पूरा) निवासी दलसिंगार बिंद (60) अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिक्शा से दोस्तपुर अपने रिश्तेदार के यहां किसी के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। इसी दौरान डीहअसरफाबाद बाजार के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा से ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। 

घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गए। आनन- फानन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गए। जहां अन्य घायलों का उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी दलसिंगार और उर्मिला को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


परिजन उपचार के लिए दोनों को जौनपुर जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान दलसिंगार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला का इलाज चल रहा है। दलसिंगार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें