गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर स्थित पुराने थाने के पास सामने जा रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में शनिवार को दो बाइक आपस में टकरा गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो सगे भाईयों में से कंटेनर के नीचे आने से एक की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी चोरसंड भर्ती कराए, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नारायणपुर नेवादा गांव निवासी सभाजीत राजभर के पुत्र वकील (25) अपने छोटे भाई अर्जुन (18) के साथ अपनी बाइक से किसी कार्यवश जौनपुर जा रहा था। वह कुकुहां मोड़ के पास पह़ुंचा था तभी कनंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास करने के दौरान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ही गोसाईगंज निवासी अमन राय की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वकील सड़क पर गिर कंटेनर के नीचे आ गया। जिससे कंअेनर के कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई । जबकि उसका भाई अर्जुन बाइक के नीचे फंस कर सड़क पर दूर तक घिसटता गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार अमन राय और शालू राय भी सड़क पर गिरने से घायल हो गए। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने अमन राय ,शालू राय व अर्जून को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमन राय और शालू राय को छुट्टी दे दी गई। जबकि हालत गंभीर होने पर अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने कंटेनर को चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। जबकि मृतक वकील का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।