बक्शा। बच्चा गायब होने की झूठी खबर पर क्षेत्र के फतेहगंज बाजार प्रयागराज मार्ग को शनिवार को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आवागमन चालू करा दिया। मामले में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और थानाध्यक्ष से नोक झोक भी हुई द्य जाम लगाने के मामले मे पुलिस ने हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गाँव निवासी अच्छेलाल के दो पुत्र 12 वर्षीय किशन एवं 10 वर्षीय कन्हैया शौच करने के लिए जंगल की तरफ गए थे। कुछ देर बाद कन्हैया भागते हुए घर पहुंच कर परिजनों को बताया की केतन भैया को कोई मुंह दबाकर ले जा रहा है। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो केतन मौजूद तो मिला परन्तु परिवार वालों के अनुसार कुछ बेहोशी की हालत में था। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाकर दवा दिलवाकर घर ले आये। कन्हैया के बताए हुलिए के अनुसार लोग बच्चा चुराने वाले आरोपी को फतेहगंज बाजार का बता कर दर्जनों की संख्या में पहुंच सड़क जाम कर दिया। सूचना पर सिकरारा एवं बक्शा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गई। आवागमन चालू करवा दिया। इस दौरान बक्शा थानाध्यक्ष शशिचन्द चौधरी ने हिन्दू युवा वाहिनी के एक कार्यकर्ता सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।