फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर-बरसठी मार्ग पर सरौना गांव स्थित शराब के ठेके के पास बुधवार की भोर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भोर चार बजे बाइक पर सवार रामबाबू पटेल (24) निवासी मुंशीपुर पड़राव थाना नेवढि़या और पूजा पटेल (22) कूदनापुर थाना मडि़याहूं बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही सरौना गांव स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार रामबाबू पटेल और पूजा पटेल सहित बोलेरो पर सवार राजकुमार मौर्या (50), संगीता मौर्य (45) और आलोक मौर्या (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को मडि़याहूं सीएचसी भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने रामबाबू पटेल को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से पूजा पटेल को वाराणसी के रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें