जफराबाद। क्षेत्र के हौज पोखरा गांव में मंगलवार की रात को बरात में आए युवक को घरातियों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी कृपाशंकर चौहान के पुत्र देवेंद्र चौहान की शादी हौज पोखरा गांव निवासी स्वामीनाथ चौहान की बेटी काजल से तय थी।
बरात में वाहन हटवाने को लेकर गांव के कुछ युवकों ने बारात में आए युवको ने पहले झगड़ा किया और उसके बाद लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से भगदड़ मच गई। कई युवक घायल हो गए। किशन कुमार चौहान पुत्र शिवधारी चौहान भागते समय गिर पड़ा। उसके गिरते ही कई युवक उसके ऊपर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसका सिर फट गया। उसके शरीर पर भी काफी चोट आई। उसका मोबाइल भी वही गिर गया। लोग किशन को उपचार के लिए ले गए।घटना के बाद पुलिस मौके ओर पहुंच गई। उसके बाद शादी संपन्न हुई। सुबह जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तब तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने के आई।