मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के औरैला मोड़ पर स्थित मरी माता मंदिर के पास रविवार की रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलगहन गांव निवासी सूरज गौतम (22) अपने साथी सहाबु गौतम (24) के साथ बाइक से मडि़याहूं की तरफ से रात में लगभग 10 बजे घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही मडि़याहूं-जौनपुर मार्ग के औरैला मोड़ स्थित मरी माता मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे सूरज गौतम की मौत हो गई, जबकि सहाबु गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मडि़याहूं भेजा, जहां चिकित्सकों ने सूरज गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सहाबु गौतम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।