फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान से निकली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के सर्वेमऊ गांव निवासी गंगा प्रसाद तिवारी (100) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का रविवार के दिन देहांत हो गया था। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मृत्यु की खबर सुनते ही घर आने वालों का तांता लग गया। सोमवार को ससम्मान गाजे-बाजे के साथ सर्वेमऊ से पढुआ तक शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शवयात्रा में सम्मिलित हुए। सांसद राज्यसभा सीमा द्धिवेदी ने परिजनों से फोन पर बात की और हर परिस्थिति में साथ होने की बात की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अंतिम दर्शन करने के लिए क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया गया। पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, जगदीश प्रसाद द्विवेदी, विनोद तिवारी, प्रधान राहुल तिवारी, श्रीप्रकाश शुक्ल, गंगेश, हरिप्रसाद तिवारी समेत अन्य लोग शवयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें