सुईथाकला। क्षेत्र के डड़वा भटौली गांव में शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे विद्युत शार्ट सर्किट से लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल आग के हवाले हो गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते हीं डायल 112 पुलिस के अलावां थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। तेज हवा के चलते विजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे भटौली गांव निवासी कालिका प्रसाद सिंह, दीना नाथ सिंह, लुटावन मौर्य, अयोध्या मौर्य, अच्छे लाल वर्मा, सुरेश सिंह, दुर्गा मौर्य, राम रूप मौर्य, राज नारायण मौर्य, राम नारायण मौर्य आदि के गेहूं की फसल जल गई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। अन्यथा और किसानों की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले हीं स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उकनी गांव में शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें करीब डेढ़ बीघा गेेेेेेेेेेेेेेेहूं जलकर राख हो गया। उक्त गांव निवासी राजेश सरोज के खेत के पास से ही विद्युत तार गुजरा है। शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई । खेत में धुआं उठता देख लोग शोर मचाते हुए खेत की ओर दौड़कर आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से अन्य लोगों की फसल बच गई।