फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय बंद, कामकाज ठप

Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, जलनिगम समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। जहां विकास भवन स्थित सभी कार्यालय बंद रहे और कर्मचारियों ने काम नहीं किया वहीं सबसे अधिक परेशानी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को हुई। डाक्टरों को छोड़कर फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और स्टाफ नर्स सभी स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों को पूरा नहीं किए जाने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डाक्टर अपने चैंबर में आकर बैठे जरूर पर फार्मासिस्टों के हड़ताल पर रहने से दवा का वितरण नहीं हुआ। इमरजेंसी सेवा भी बाधित रही। इलाज के लिए आने वाले मरीजों की खाफी फजीहत हुई। वह बिना दवा के ही लौट गए। स्टाफ नर्सों की हड़ताल से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी काफी परेशानी हुई। उधर, कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभागों के कर्मचारी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का एलान पहले ही कर चुके थे। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल हो जाने से अस्पतालों में साफ सफाई नहीं हो सकी। फार्मासिस्ट और नर्स अस्पताल पहुंचे जरूर पर ड्यूटी से दूर रहे।

जिला अस्पताल में डाक्टर को दिखाने पहुंचे सिद्दीकपुर के गौरव यादव ने बताया कि वह वायरल फीवर से पीड़ित हैं। डाक्टर ने देख लिया पर खून की जांच नहीं हो सकी। दवा भी बाहर से लेना होगा। मुफ्तीमोहल्ला की नासरिन अपनी बेटी आलिया को दवा दिलाने आई थी लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट, स्टाफ  नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई। चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यहां डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब यादव, डा. उपेंद्र सिंह, डा. संजय सिंह, कौशल त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, विनय सिंह, आशुतोष पाठक, ज्ञानदेव सिंह, नर्सेज संघ की शारदा सिंह, वंशराजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें