फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़े सपाजन

Tue, 20 Sep 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़े सपा नेता।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के चारों युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अतुल सिंह और युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र यादव सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे वाजिदपुर में  लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए।  
विज्ञापन
वर पर चढ़े सपा के इन युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के खिलाफ बेवजह कार्रवाई की गई है। उन्हें वापस नहीं लिया गया तो वे टॉवर से नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसओ लाइनबाजार विश्वनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
  पुलिस ने दोनों को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। टॉवर के नीचे लोगों की भीड़ जमा थी और ऊपर चढ़े छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह और युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव नारे लगा रहे थे। ये जवानी है कुर्बान अखिलेश भैया तेरे नाम।
विज्ञापन
  यह  सूचना निष्कासित प्रदेश अध्यक्षों के पास पहुंची।   मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों से फोन पर बात की। भरोसा दिया कि नेता जी से बात हो गई है। दो दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा। सीएम के कहने पर तीन घंटे बाद साढ़े आठ बजे दोनों टॉवर से नीचे उतरे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें