1264 को शांतिभंग का और 374 को मिनी गुंडा एक्ट का नोटिस
- सदर तहसील में चुनाव से पहले प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सदर तहसील में चुनाव से पहले प्रशासन हरकत में आ गया है। 1264 लोगों को शांतिभंग की चालान रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं 374 लोगों को मिनी गुंडा एक्ट का नोटिस भेजा गया है।
सदर तहसील के सात थानों से शांतिभंग में जफराबाद में 24, सिकरारा में 448, बक्शा में 322, सरायख्वाजा में 224, गौराबादशाहपुर में 27, लाइन बाजार में 24, तेजीबाजार में 195 लोगों की चालान रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्रशासन की तरफ से पाबंद के लिए 111 की रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद पुलिस तामिला रिपोर्ट आने के बाद पाबंदी होगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को तीन लाख रुपये के निजी मुचलका देना होगा। इसके अलावा 374 लोगों को मिनी गुंडा एक्ट में पाबंद करने के लिए नोटिस भेजा गया है। इनको पांच लाख रुपये का निजी मुचलका देना होगा। इसमें भी अगर कोई व्यक्ति निजी मुचलके यानी बंध पत्र का उल्लंघन करते हुए शांतिभंग करता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा। ताकि लोकसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष हो सके।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांतिभंग व गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए थानों से प्राप्त चालान रिपोर्ट के आधार पर नोटिस भेजा गया है। मिनी गुंडा एक्ट में पांच लाख रुपये और शांतिभंग में तीन लाख रुपये का निजी मुचलका भरवाया जा रहा है।
- पवन कुमार सिंह, एसडीएम सदर।