फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने विवि प्रशासन का किया घेराव

विज्ञापन
28- आजमगढ़ में बन रहे विश्वविद्यालय को अनुदान दिये जाने के विरोध में कुलपति को पत्रक सौंपने जाते शि - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति और रजिस्ट्रार का घेराव कर आजमगढ़ में बन रहे नए विश्वविद्यालय को 50 करोड़ रुपये देने का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय को शासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती। ऊपर से विश्वविद्यालय के धन को भी सरकार बांट रही है। इससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति और बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव और महामंत्री डा. द्विजेंद्र दत्त उपाध्याय के नेतृत्व में कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रभारी रजिस्ट्रार प्रो. बीबी तिवारी का घेराव कर पत्रक सौंपा। आजमगढ को दिए जाने वाले का विरोध किया। रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी बात शासन तक पहुंचा दी जाएगी। इसके कर्मचारी कुलपति प्रो. राजाराम यादव को पत्रक सौंप कर आजमगढ़ विवि को धन नहीं दिए जाने की अपील की। कुलपति ने भी कर्मचारी संघ को आश्वासन देकर लौटा दिया। संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय 100 करोड़ निकल जाने पर स्थिती और बदतर हो जाएगी। परिसर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए विश्वविद्यालय के पास बजट नहीं और आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 100 करोड़ देने का आश्वासन दे दिया गया। वित्त अधिकारी ने 50 करोड़ देने की तैयारी कर रहे हैं। यदि पैसा निकला तो विश्वविद्यालय की स्थिति और बिगड़ जाएगी। अगले सत्र से आजमगढ़ और मऊ जनपद के कालेज आजमगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ जाएंगे। इस मौके पर महामंत्री डॉ. ब्रिजेंद्र दत्त उपाध्याय, उपाध्यक्ष सैयद मोहम्मद इमाम ,स्वामीनाथ, करुणा, मनीष वर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें