फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल में पानी नहीं, 82 बच्चे बिना मिड डे मील के लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर में शनिवार को पानी नहीं होने के कारण स्कूल में मिड डे मील का भोजन नहीं बन सका। बिना खाना खाएं ही 82 बच्चे लौट गए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि विद्यालय नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड-6 में है। इस विद्यालय में पहले इंडेन मार्का हैंडपंप लगा था। निर्माण कार्य के दौरान नगर पंचायत ने उखड़वा दिया। उसमें सबमर्सिबल लगवा दिया। उसके बाद भी अभी तक ना तो उसमें लगा स्टार्टर में कनेक्शन दिया और न ही टंकी में पाइप का कनेक्शन दिया है। किसी तरह जुगाड़ लगाकर पानी का इंतजाम किया जाता था। बीती रात बारिश होने के कारण शनिवार को पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। विद्यालय के 82 बच्चे एमडीएम का भोजन खाने से वंचित रह गए। इस समस्या को हमने वार्ड के सभासद एवं अपने खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


कोट

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से मामले की जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर मैं नगर पंचायत के ईओ से वार्ता करके पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।

राजेश कुमार वैश्य, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें