फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस पर आए 12 प्रार्थनापत्र, 3 का ही निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 प्रार्थनापत्र में से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। शेष फरियादियों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर : थाना परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस पर कुल सात प्रार्थना आए जो अधिकतर राजस्व से जुड़े हुए थे। इसमें तीन प्रार्थना पत्र का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य पांच प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, कानूनगो मुन्नी लाल, लेखपाल पूजा, राहुल मिश्रा, अभिषेक सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

शाहगंज : कोतवाली प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फरियादियों की ओर से कुल पांच प्रार्थना आए। इसमें से मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। सभी प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, आनंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें