UP Politics: स्वामी चिन्मयानंद ने साल 1999 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास देखा जाए तो इस सीट पर सर्वाधिक छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को सिर्फ चार बार ही इस सीट पर जीत हासिल हुई है।
जौनपुर लोकसभा सीट से अब तक 17 सांसद चुने जा चुके हैं। इस सीट से अब तक जीते सांसदों में से एकमात्र स्वामी चिन्मयानंद हैं, जिन्हें केंद्र की सरकार में मंत्री पद हासिल हो सका है। इस बार भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
भाजपा के अलावा किसी दल ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। 25 मई को जौनपुर में मतदान होगा। स्वामी चिन्मयानंद ने साल 1999 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास देखा जाए तो इस सीट पर सर्वाधिक छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को सिर्फ चार बार ही इस सीट पर जीत हासिल हुई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो बार जीत मिली है।