फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ-सेवारत और ठकुराई गुट का हुआ विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के दो गुटों ने रविवार को एकजुट होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत और माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का एक दूसरे में विलय हुआ है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने रविवार को विधान परिषद चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार सेवानिवृत्त होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र दे दिया। रमेश सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ठकुराई गुट शिक्षकों के हितों का संरक्षण करेगा और जिस विचारधारा को सेवारत संगठन आगे लेकर चला था उसे यह सम्मिलित संगठन उस विचारधारा को पोषित करेगा। जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी के साथ ही आजमगढ़ जनपद की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष बालकृष्ण दुबे एवं जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी के साथ प्रदेशीय मंत्री शैलेश राय के साथ उपस्थित रहे। प्रयागराज से ठकुराई गुट के प्रदेशीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी के साथ जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विनोद सिंह,उपाध्यक्ष रामविनय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने रमेश सिंह, लालएवं संगठन की रीतियों और नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव एवं मंडलीय मंत्री सरोज सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें