फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर नही किया भवन

Fri, 29 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर के जमालपुर में बना उपेक्षित स्वास्थ्य उपकेंद्र।
विज्ञापन
 ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र जमालपुर बेकार साबित हो रहा है। लाखों रुपये व्यय होने के बाद भी उसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।   कार्यदायी संस्था ने भवन हैंडओवर नही किया है, जबकि मौके पर भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में दिख रहा है।  उपकेंद्र का निर्माण शुरू होने पर लोगों में उम्मीद बंधी थी कि महिलाओं व बच्चों को सीएचसी नहीं ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


भवन बन कर तैयार हो गया लेकिन इसका संचालन आज तक नहीं हो सका। जिससे यहां के लोग इसके लाभ से वंचित रह गए। भवन की दीवार का प्लास्टर उखड़ने लगा है और गेट टूट गए हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र जानवरों का डेरा हो गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन अभी हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें