फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर किसी प्रकार का समझौता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। तहसील सभागार में सोमवार को व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा ने बैठक की। इसमें अतिक्रमण न रोके जाने और शासन की ओर से जारी दिशा निर्देश से व्यापारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अर्चना ओझा ने बताया है कि अतिक्रमण के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं रोकी जा सकेगी। सिर्फ सड़क व उसकी पटरी, नालियों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराना अनिवार्य है। इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि जो ठेला खुमचा वाले इधर-उधर खड़े हो रहे हैं उनके लिए वेंडिंग जोन बना दिया गया है और उसे चिन्हित भी कर लिया गया है उन्हें उसी जगह पर खड़े होने के लिए कहा जाएगा और यदि वे उसका अनुपालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौजूद सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए एसडीएम के आदेशों की सराहना करते हुए वापस चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें