फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में रोकी गई निषाद आरक्षण अधिकार पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से शुरू हुई निषाद आरक्षण अधिकार पदयात्रा शुक्रवार की दोपहर शहर में पहुंची। जिसे सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर धाम के सामने कोतवाली पुलिस ने रोक दिया। हालांकि इससे नाराज पद यात्रा में शामिल लोग कुंवर सिंह निषाद की अगुवाई में बीच सड़क पर बैठ गए। जिसके चलते काफी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र ने अनुमति पत्र देखने के बाद यात्रा को आगे जाने दिया।
विज्ञापन

सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के बैनर तले निषाद समाज की पदयात्रा कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में मथुरा से निकाली गई है, जो आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही होते हुए जौनपुर पहुंची थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य निषाद बिंद समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण दिलाना है। जिले में पदयात्रा की शुरुआत दोपहर करीब डेढ़ बजे सद्भावना पुल से हुई। जहां पुलिस प्रशासन ने उसे रोक दिया। इससे नाराज पद यात्रा में शामिल लोग प्रदर्शन करने लगे। पुलिस शहर के बाहर से होते हुए यात्रा निकालने की बात कह रही थी, जबकि यात्रा में शामिल लोग शहर के अंदर से ही जाने को अड़े थे। हालांकि बाद में शहर कोतवाल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद जुलूस को आगे जाने दिया, जो अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए कुंवर सिंह निषाद कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसे अंकित किया था। परंतु चार वर्ष से ज्यादा समय बीत गया सरकार आरक्षण देने में आनाकानी कर रही हैं। पदयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि यह पदयात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंचेगी, जहां से चंदौली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें