स्थानीय तहसील के अधिवक्ता भवन सभागार में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूराम यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान अध्यक्ष स्कंध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लाल यादव, महामंत्री पुष्पकांत यादव, संगठन मंत्री लक्ष्मी शंकर यादव ऑडिटर विरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रामचंद्र बिंद समेत अन्य सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि अधिवक्ता अपने मुवक्किल को पारदर्शी न्याय दिलाने के अलावा जनहित में सामाजिक लड़ाई में भी आगे रहे हैं। अधिवक्ता समिति की आवश्यकताओं की पूर्ति हर स्तर पर की जाएगी। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार व बेंच में सामंजस्य बनाकर काम करने को लेकर आश्वस्त किया। समारोह की अध्यक्षता बेचई सिंह व संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया।