मोहम्मद हसन इंटर कालेज के मैदान में मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित मूली मेला एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया। मेला में जौनपुर की प्रसिद्ध मूली नेवार प्रजाति के संरक्षण की पहल की गई।
मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन ने मूली की खेती करने वाले किसानों को बीज मुफ्त में देने का एलान किया। इसके अलावा मूली की खेती करने वाले किसानों को घाटा लगने पर प्रति बीघा 10 हजार रुपये की दर से क्षतिपूर्ति दिए जाने का भी भरोसा दिया।
मेले में कृषि विभाग, उद्यान विभाग के अलावा किसानों की ओर से लगाए गए 50 स्टालों का कैबिनेट मंत्री ने अवलोकन किया। मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्त्रस्म में संस्थापक स्व. डा. कैप्टन जीसी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्त्रस्म का शुभारम्भ किया गया। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान ने बताया कि मूली की खेती करने वाले किसान को नि:शुल्क बीज दिया जायेगा तथा घाटा होने पर प्रति बीघा दस हजार रुपये दिया जायेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्व. डा. कैप्टन जीसी शर्मा का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की से ही देश का विकास होगा।
सरकार किसानों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं चला रही है। कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने भी कार्यक्त्रस्म की प्रशंसा की। इस अवसर पर पीडी सत्येंद्र नाथ चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी एसएम पटेल, एसडीओ कृषि केके सिंह, डा0 क्षितिज शर्मा, मो. मुस्तफा, साजिद हमीद, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र नाथ सेठ, उमानाथ यादव, विरेन्द्र यादव, रवि मिंंगलानी, आदि उपस्थित रहे।
कुसुम लता सोनकर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्त्रस्म का समापन जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने किया।