फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलपुर ने टीडी कालेज को हराया

Mon, 12 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में आयोजित आनंद सिंह जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलपुर वाराणसी ने टीडी कालेज को 4-2 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता विनोद सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पहले हाफ में मंगलपुर के खिलाड़ी जितेंद्र ने एक अच्छा पास पर शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहला हाफ समाप्त होने से थोड़ी देर पहले ही जितेंद्र ने फिर एक गोल कर टीम को 2-0 की बढ़ता दिला दी। दूसरा हाफ शुरू होते ही मंगलपुर की टीम के खिलाड़ी आदेश ने तीसरा गोल कर दिया।

इसी के तुरंत बाद जितेंद्र ने हैट्रिक मारते हुए तीसरा गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। टीडी कालेज के खिलाड़ी इल्मी ने पहला गोल करके टीम का खाता खोला। कुछ देर बाद ही इल्मी ने दूसरा गोल करके 2-4 के अंतर पर पहुंचा दिया। खेल के अंत तक यह स्कोर बरकरार रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, महेंद्र देव विक्रम, सुशील सिंह, राहुल पाठक, विनोद सोनकर, मंगला प्रसाद, अनवर अली, स्वर्ण दीप यादव, मोनू यादव, सतीश यादव, नारद साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें