परिजनों में मचा कोहराम
आरोप है पुलिस ने युवक को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल लेकर जाने की बात कही लेकिन परिजनों को एक वाहन में बैठा शव को मोर्चरी हाउस पहुंचा दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह, मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, मीरगंज थानाध्यक्ष रमेश चंद्र समेत क्षेत्र की फोर्स मौके पर शांति व्यवस्था के लिए जुट गई।
इसी दौरान पता चला कि आशानंदपुर में एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया, जिसके पास अवैध तमंचा था। पुलिस भी वहां पहुंची। पूछताछ वह युवक मृतक व्यक्ति का भतीजा निकला। वहीं, एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि सगे भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त असलहे के साथ गिरफ़्तार किया है।