फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मकान में मिली छह बच्चों के मां की लाश, पति ने अवैध संबंध और हत्या की जताई आशंका; एक व्यक्ति से पूछताछ

Thu, 31 Oct 2024 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : महिला की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में अनुसूचित महिला का शव गुरुवार की सुबह निर्माणाधीन पीएम आवास में मिला। वह छह बच्चों की मां थी। पति ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


राजाबाजार चौकी क्षेत्र के भोगीपुर कठार की अनुसूचित बस्ती में छह बच्चों की मां गुंजन (38) की संदिगध परिस्थिति में निर्माणाधीन पीएम आवास में पाई गई। पति गप्पू उर्फ सुनील कुमार रोजी-रोटी के लिए कभी दिल्ली तो कभी पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। 

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे दिवाली मनाने पंजाब से अपने घर पहुंचा काफी देर बाद पत्नी को मौके पर न देखकर अपनी बूढी मां सोनवंती और अपने बच्चों से पूछने लगा। सोनवंती ने बताया कि गांव के ही मौर्या बस्ती में मजदूरी करने गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की लाश देख बिलख पड़े बच्चे
पुत्री प्रीति ने बताया कि मां कल शाम को बोली थी कि सुबह धनिया ले आएगी फिर दीपावली के दिन बढ़िया भोजन बनाएगी। मां खेत में धनिया लेने गई होगी। पति द्वारा खोजबीन किए जाने पर पत्नी गुंजन का शव घर से 100 मीटर दूर उन्हीं के अधूरे पीएम आवास में मिला।

शरीर से कुछ कपड़े इधर-उधर थे। शव को देखते ही बच्चे रोने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा, एसओ महराजगंज ओपी पांडेय व फोरेसिंस की टीम जांच पड़ताल करना शुरू कर दी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक महिला छह बच्चे की मां है। बड़ी पुत्री स्वीटी शादीशुदा है। प्रीती, अंतिमा, पुत्र कृष्णा, अखिलेश, बुग्गी का रोते-रोते बुरा हाल है। शव के देखने से तरह-तरह के हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एसओ महराजगंज ओपी पांडेय ने बताया कि पति गप्पू की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही। पति ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें