फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी है। बृहस्पतिवार की रात पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालिका बुधवार की शाम सिवान की तरफ गई थी। आरोप है कि पड़ोस के एक व्यक्ति (44) अंधेरे का लाभ लेकर उसे जबरन गेहूं के खेत में उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। काफी देर तक बालिका घर नहीं लौटी तो उसे खोजते हुए मां खेत में पहुंची। वहां बालिका बदहवास पड़ी थी। उसने मां को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़िता को लेकर मां थाने पहुंची। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर गांव के ही दुर्गाप्रसाद बिंद के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें