फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के हमले में वृ द्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। धरौरा गांव में बृहस्पतिवार को भैंस के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। रैकल ब्रह्मबाबा मैदान के पास दो भैंस आपस में लड़ रहीं थीं। गांव निवासी लौटूराम (60) की नजर पड़ी तो वह दौड़ते हुए भैंस के करीब पहुंचे और दोनों भैंसों को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक भैंस ने उन्हें दौड़ा लिया। उनका हाथ भैंस के सीकड़ में फंस गया। भैंस भागती रही और वह सीकड़ में फंसकर घिसटते रहे। इस दौरान वह एक बिजली के पोल से टकरा गए। गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें