फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में उपलब्ध होंगे जरूरी उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। प्रदेश में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त बातें खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने रविवार को कम्मरपुर गांव में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कम्मरपुर गांव में बन रहे स्टेडियम में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरी उपकरण होंगे, उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज खेलों में भी भविष्य की असीम संभावनाएं हैं। जिन युवाओं का इसमें मन लगता हो, उन्हें इसे कैरियर के तौर पर अपनाना चाहिए। हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में युवक मंगल दल का गठन पर कर रही है, जिससे आने वाले समय में हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतकर मान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश पांडेय तथा संचालन सुरेश मिश्र ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेशचंद्र तिवारी, प्रधान प्रवीण सिंह, सतीश सिंह, खुशीराम मिश्रा, राकेश वर्मा, भीम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें