घटना के बाद शव के पास बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, रामजीत अपने घर से 300 मीटर दूर खेत स्थित मड़हे में सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह रामजीत का भाई गणेश अपने खेत से परवल तोड़कर बाजार में बेचने जा रहा था। मड़हे में सोए रामजीत को जगाने पहुंचा तो देखा उसका गला रेता हुआ था और फैला हुआ था।
गणेश ने रामजीत को अपनी गोद में लेकर घर की ओर भागा और पुलिस को सूचना दी। उधर, आरोपी विकास पकड़े जाने के डर से घर में रखे भूसे के ढेर में छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। रामजीत के परिजनों ने विकास पर हत्या का आरोप लगाया और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने विकास को उसके घर से गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि रामजीत का गला चाकू से रेता है, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। मृतक अपने छोटे भाई गणेश के साथ रहता था।