फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत पर नगर निकाय करेंगे शव का दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मृत्यु होने पर शव का अंतिम संस्कार नगर निकाय की ओर से निशुल्क किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन प्रति शव पांच हजार रुपया खर्च कर सकेगा। यह धनराशि वह स्वयं स्रोतों व राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करेगा। जिम्मेदार अंत्येष्टि स्थलों और कब्रिस्तानों पर शवों के दाह संस्कार की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन कोरोना से लोगों की मौत हो रही है। मौत होने के बाद परिवार के लोग शव को लेने और अंतिम संस्कार करने से मना कर दे रहे हैं। इससे शव का अंतिम संस्कार करने में दिक्कत हो रही थी। शहर क्षेत्र में कोरोना से मृत लोगों के शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी शासन ने नगर निकायों को दी है। प्रति शव पांच हजार रुपये खर्च करने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज व मुगराबादशाहपुर सहित केराकत, खेतासराय, जफराबाद, कचगांव, रामपुर, गौराबादशाहपुर, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं क्षेत्रों में ऐसे शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी की गई है। एडीएम भू व राजस्व/ नोडल अधिकारी, नगर निकाय राजकुमार द्विवेदी का कहना है कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना से मृत लोगों के शव का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी शासन ने नगर निकायों को दी है। इसके लिए जिले की सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है। वह अपनी देख-रेख में शव का अंतिम संस्कार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें