फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान सो रहे एसआई की फोटो खींचा तो छीन ली मोबाइल, डीआईजी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते जिले की भदोही की सीमा पर लगे बैरियर पर ड्यूटी के दौरान सो रहे उप निरीक्षक की फोटो खींचना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपमानित करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आईजी, डीआईजी और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र मौर्य ने कहा है कि वह पत्रकार है और बीते बृहस्पतिवार को क्षेत्र में समाचार संकलन को लेकर भ्रमण कर रहा था।
उसी दौरान भदोही जिले की सीमा पर मलेथू गांव के समीप लगे बैरियर के पास पहुंच तो वहां तैनात उपनिरीक्षक सो रहे थे। उसने फोटो खींचा और वीडियो बना रहा था तभी उनकी नींद खुल गई। उन्होंने मोबाइल फोन छीन लिया और अपमानित करते हुए भगा दिया। थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें