मछलीशहर कस्बे के बिहारी महिला महाविद्यालय में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए विभिन्न जिलों के 53 लोगों को शनिवार की शाम घर भेज दिया गया। बिहार प्रांत के नौ लोगों को अभी भी शेल्टर होम में रखा गया है।
बिहारी महिला महाविद्यालय में जौनपुर के 43, आजमगढ़ के 4, भदोही के 2 सुल्तानपुर जिले के 2, शाहजहांपुर जिले के 2 लोगो को क्वारंटीन किया गया था। कुल 53 लोगों की शुक्रवार की रात में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शनिवार की शाम सभी को छोड़ दिया गया। छोड़े जाने पर कुछ स्थानीय लोग अपने साधन से घर गए जबकि अन्य लोगों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई गई।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी शेल्टर होम में बिहार के दिन नौ लोगों को रखा गया है उन्हें दस दिन पहले क्वारंटीन किया गया है। 14 दिन का समय पूरा होने पर उन्हें भी जांच के बाद छोड़ दिया जाएगा।