धनंजय सिंह और बृजेश सिंह प्रिंसू ने जिला पंचायत चुनाव में ऐसी रणनीति बनाई कि जनपद में भाजपा और सपा के दिग्गज नेता तक हैरान रह गए। अपना दल एस के सहयोग से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली।
सिटिंग एमएलसी और भाजपा के प्रत्यासी बृजेश सिंह प्रिंसू सदर तहसील क्षेत्र के बैजापुर के निवासी हैं। उनके पास जीप, बुलट, दो ट्रक, फार्चुनर और स्कार्पियों तो पत्नी के पास क्रेटा गाड़ी है। जबकि उनके पास दो तोला के आभूषण हैं, जिसकी कीमत एक लाख 25 हजार है।
वहीं पत्नी के पास दस तोला सोने के आभूषण हैं, जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार है। वहीं उनके पास एक लाख रुपये कीमत की 32 बोर एनपीबी रिवाल्वर भी है। इस तरह प्रिशू की कुल चल संपत्ति 89 लाख 51 हजार 212 रुपये है। जबकि पत्नी के चल संपत्ति 21 लाख 24 हजार 44 रुपये की संपत्ति है।
बृजेश सिंह की आय का श्रोत एमएलसी का वेतन और ट्रकों से मिलने वाला भाड़ा है, जबकि पत्नी के नाम एक पेट्रोल पंप है जो उनकी आय का माध्यम है। इस तरह बृजेश सिंह के पास कुल अचल संपत्ति 90 लाख 75 हजार की है। जबकि उनके ऊपर 32 लाख 74 हजार 998 रुपये और पत्नी के ऊपर 30 लाख 44 हजार 642 रुपये का कर्ज है। एमबीए तक की पढ़ाई करने वाले बृजेश सिंह प्रिंसू पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।