फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिवाली पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं, 15 सितंबर तक सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिवाली पर मुंबई से जौनपुर और जौनपुर से मुंबई जाने वालों के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। लोग रोजाना काउंटर से खाली हाथ लौट रहे हैं। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। इस साल दीपावली 31 अक्तूबर को है, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हैं। दीपावली और छठ पूजा से लेकर एक दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, राजस्थान, पश्चिम बंगाल सहित अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट अभी से 200 के पार पहुंच गई है। वेटिंग टिकट वालों को स्लीपर और एसी कोच में यात्रा की अनुमति नहीं है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। इतनी ही नहीं कुछ ट्रेनों की एसी कोच में बुकिंग बंद हो चुकी है, नो रूम दिखा रहा है। ट्रेनों में दिसंबर तक सीटें फुल होने का एक कारण नवंबर से शुरू हो रहे मांगलिक कार्यक्रम भी हैं। अब महानगरों में रहकर नौकरी करने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेनें ही सहारा हैं। इस संबंध जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनिल मिश्रा ने बताया है कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। 15 दिसंबर के बाद सीटें खाली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें