जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के खुशहूपुर गांव निवासी युवक को अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सड़क पर तड़प रहे लहूलुहान युवक को देख स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
खुशहूपुर गांव निवासी सुनील कुमार पाल (22) पुत्र राजबहादुर रात करीब नौ बजे रोज की तरह पैदल ही गांव के सरहदी गांव केवटली कला तक गया था। सुनील जब वापस आ रहा था, तभी पीछे से पहुंचे दो अज्ञात युवकों ने सुनील पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर भाग निकले।
सड़क पर गिरकर तड़प रहे सुनील की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसके घर और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पढ़ेंः बेकाबू ट्रक ने ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, युवती की मौत, मंदिर में लोग कर रहे थे इंतजार