बीती रात में सद्भावना पुल के पास 10-12 की संख्या में युवक पहले से मौजूद थे। जैसे ही सभासद आनंद निषाद उस रास्ते से आ रहे थे, दबंगों ने रोक लिया और उनके ऊपर लाठी- डंडे और चाकू से हमला कर दिया। जिससे सभासद आनंद निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बाया हाथ फैक्चर हो गया और चेहरे पर चाकू के हमले से चोट लगी, जिससे सभासद अचेत हो गए। खून से लथपथ हाल में वह किसी तरह कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने तत्काल उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को भेज कर मेडिकल करवाया।
क्या बोली पुलिस
कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सभासद आनंद निषाद द्वारा नखास के आशीष निषाद सहित कई लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबंगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।